साहित्य एवं संस्कृति

पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए डीएम ने किया गांधी साहित्य परिषद पुस्तकालय का निरीक्षण

ज्ञान भारतम मिशन से होगा भारतीय ज्ञान परंपरा का संवर्धन

पांडुलिपियों को संग्रहित कर होगा डिजिटाइजेशन – जिलाधिकारी साहिला

 

डुमरांव राजगढ़ परिसर का निरीक्षण करती जिलाधिकारी साहिला

नारद पुराण/डुमरांव/बक्सर :- भारतीय ज्ञान परंपरा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने हेतु भारत सरकार के फ्लैग्शिप पहल के रूप में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के लिए शुरू किए गए “ज्ञान भारतम मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी साहिला ने नगर के राजगढ़ स्थित गांधी साहित्य परिषद पुस्तकालय का डुमरांव राज परिवार के साथ निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लगभग 100 वर्ष पुराने पुस्तकालय में रखे पांडुलिपियों को संग्रहित कर उसके डिजिटाइजेशन की बात कही । जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी संस्कृति व परंपरा से संबंधित ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ी सौगात साबित होगी ।

इसके साथ ही उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों को नामित किए गए सर्वेयर के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को ज्ञान भारतम मिशन एप की सहायता से पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन के लिए जागरूक करने की बात कही । जिससे मिट रही पांडुलिपियों को संरक्षित किया जा सके । विदित हो की पांडुलिपियों को संग्रहित करने के लिए हर प्रखंड में दो व्यक्तियों को पांडुलिपि सर्वेयर नामित किया गया है । इसी क्रम में डुमरांव से समाजसेवी राजीव रंजन सिंह एवं शिक्षक पूर्णानंद मिश्रा को सर्वेयर बनाया गया है । जिसके आलोक में सर्वेयर राजीव रंजन सिंह द्वारा पर्यवेक्षण सह सर्वेक्षण समिति को राज परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रथम विश्व युद्ध में महाराज सर केशव प्रसाद को प्राप्त प्रशस्ति पत्र भेजा गया । जहां से यहां से अप्रूवल के बाद सर्वेयर द्वारा उसे ज्ञान भारतम मिशन एप पर अपलोड किया गया । निरीक्षण के दौरान सर्वेयर पूर्णानंद मिश्रा द्वारा वर्षों पुराने हस्तलिखित मंत्रों का संग्रह जिलाधिकारी को दिखाया गया । जिसको जिलाधिकारी ने संरक्षित करने की बात कही ।

सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिरों का भी जिलाधिकारी ने किया बारीकी से निरीक्षण

मंदिर की कलाकृतियों का अवलोकन करती जिलाधिकारी

इसके अलावा जिलाधिकारी साहिला ने राजगढ़ परिसर स्थित लगभग 350 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर तथा 1824 में निर्मित बांके बिहारी जी के मंदिर का बारीकी से निरीक्षण किया । साथ ही दोनों मंदिरो में पूजा अर्चना भी की । इस मौके पर डुमरांव राज परिवार के महाराज शिवांग विजय सिंह, महाराज कुमार मानविजय सिंह, महाराज कुमार सुमेर विजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

वहीं जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण के दौरान अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप पाण्डेय, सर्वेयर राजीव रंजन सिंह, पूर्णानंद मिश्रा, प्रधानाचार्य विमल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button