बड़ी खबर

डुमरांव में ट्रेन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत

स्टेशन के पूर्वी गेट की है घटना

सुबह ट्रेन की चपेट में आया था युवक, शाम तक नहीं हुई पहचान

नारद टाइम्स/डुमरांव :- पू.म.रे. दानापुर मंडल के डुमरांव स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है । यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 66 स्पेशल के करीब पोल संख्या 645/18-16 के बीच डाउन मेन लाइन की है । इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के तारकेश्वर पंडित व आरपीएफ हेड कांस्टेबल सियारमन प्रसाद के साथ समाजसेवी सह रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात युवक के शव की पहचान करने की घंटों कोशिश की । वहीं बक्सर से पहुंचे जीआरपी एसआई दीवान लिकायत अली खान शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गए ।

मृत युवक गुलाबी रंग का शर्ट व पर्पल कलर का लोअर पहना हुआ

                   शव की शिनाख्त करती रेल पुलिस व अन्य

मृत युवक गुलाबी रंग का शर्ट और पर्पल कलर का लोअर पहना हुआ था । जबकि ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर में काफी गंभीर चोट आई थी । जिससे उसका सिर पूरी तरह लहूलुहान हो गया था । इस घटना की पुष्टि करते हुए रेल थानाध्यक्ष मणिचंद्र पाण्डेय ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है एवं उसके शिनाख्त की कोशिश लगातार जारी है । शिनाख्त होते ही अंतिम संस्कार के लिए मृत युवक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button