बड़ी खबर
स्थानीय निकाय क्षेत्र भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का विस्तृत परिणाम
महागठबंधन प्रत्याशी सोनू कुमार राय 354 मतों से निर्वाचित घोषित

उपचुनाव में उम्मीदवारों के प्राप्त कुल मत
नारद टाइम्स/आरा/बक्सर :- आज गुरुवार को स्थानीय निकाय क्षेत्र भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव की हुई मतगणना के अनुसार सभी 6 दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त मतों का विस्तृत विवरण –
1. सोनू कुमार राय(राजद, महागठबंधन) प्राप्त कुल मत – 2507
2. कन्हैया प्रसाद(जदयू, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) प्राप्त कुल मत – 2153
3. मनोज उपाध्याय(निर्दलीय) प्राप्त कुल मत – 636
4. लालू प्रसाद यादव(निर्दलीय) प्राप्त कुल मत – 30
5. कन्हैया प्रसाद 2(निर्दलीय) प्राप्त कुल मत – 25
6. निरंजन कुमार(निर्दलीय) प्राप्त कुल मत – 12
इस प्रकार महागठबंधन प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने शुरुआती बढ़त के साथ एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को कुल 354 मतों से हराकर इस सीट पर अपना कब्जा जमाया ।
