शासन-प्रशासन

छात्र आंदोलन को लेकर जिले के स्टेशनों पर रेल प्रशासन मुस्तैद

शुक्रवार को पूरे दिन पूरी तैयारी के साथ हुई स्टेशन की निगरानी

एहतियातन जीआरपी व आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस की भी तैनाती

नारद टाइम्स/बक्सर/डुमरांव :- राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से शुरू होकर राज्य की राजधानी पटना में हुए उग्र छात्र आंदोलन के बाद शुक्रवार को एहतियातन स्थानीय स्टेशनों पर रेल प्रशासन पूरे दिन पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहा । जिसमें राजकीय रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के अलावा बिहार पुलिस के कई पदाधिकारी एवं दर्जनों जवान शामिल थे । विदित हो की दिल्ली के बाद पिछले दो दिनों से पटना में छात्रों का यह आंदोलन काफी हिंसात्मक हो गया था । जिसमें आंदोलन कर रहे छात्रों द्वारा तोड़-फोड़ के साथ सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया गया था । जिसको देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता के तौर पर यह कदम उठाया गया । वैसे इस आंदोलन से डुमरांव, बक्सर, चौसा, रघुनाथपुर सहित जिले के सभी रेलवे स्टेशन पूरी पर अछूते रहे । इस दौरान बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार व रेल थानाध्यक्ष मणिचंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस के लगभग तीन दर्जन जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहले सुबह से ही मुस्तैद रहे ।

डुमरांव स्टेशन पर तैनात रहा दंगा निरोधक दस्ता

डुमरांव स्टेशन पर हर स्थिति से निपटने के लिए तैनात स्पेशल दस्ता

वहीं डुमरांव स्टेशन पर जीआरपी एसआई अखिलेश यादव व आरपीएफ एसआई बी एस ओझा के साथ जीआरपी, आरपीएफ तथा डुमरांव थाने के लगभग 2 दर्जन जवान स्टेशन व स्टेशन परिसर की पूरे दिन निगरानी करते रहे ।

इसके अलावा डुमरांव स्टेशन की संवेदनशिलता को देखते हुए हाजीपुर से एएसआई आनंद कुमार के नेतृत्व में उपद्रवियों से निपटने के लिए दंगा निरोधक दस्ता भी रायट गियर सहित अन्य जरूरी उपकरणों से लैस होकर पहुंचा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button